mackerel fish in hindi | मैकेरल मछली के फायदे और नुकसान

mackerel fish in hindi – मछली खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आपको मैकेरल मछली खाने के फायदे और नुकसान के बारे में पता है। मैकेरल एक सामान्य प्रकार की मछली है जो अनेक प्रकार के पोषक तत्वों से भरी हुई है।

mackerel fish in hindi – 

mackerel fish in hindi – ये हृदय रोग, मस्तिष्क स्वास्थ्य, हार्मोनल संतुलन बनाये रखने में मददगार होता है। भारत के उत्तरी राज्य से अधिक दक्षिण के राज्य में मैकेरल मछली अधिक खाया जाता है। यह मछली अधितर समुद्र के अपटीय व किनारे में पायी जाती है। चलिए आज के लेख में आपको मैकेरल मछली के पोषक तत्व, फायदे व नुकसान के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

mackerel fish in hindi

नीचे मे मैकरेल मछली के बारे मे कुछ जानकारी है उसके बाद इस मछली को खाने के फायदे और नुकसान के बारे मे जानकारी है ।

  1. मैकेरल मछली प्रजातियों के आधार पर लंबाई में 10 से 22 इंच और वजन में 120 ग्राम से 1.9 किलोग्राम तक पहुँच सकती है।
  2. मैकेरल मछली को अगर एक साइड से देखोगे तो आपको उसका ऊपरी भाग नीला हरा और निचला भाग चांदी रंग (सिल्वर कलर) का नजर आएगा।
  3. मैकेरल मछली के शरीर में लघु शल्क (स्केल) होते हैं जिन्हें बारीकी से जांच के बाद ही देखा जा सकता है। मैकेरल मछली स्कोमब्रीड़ाए परिवार से संबंधित है जिसकी 51 प्रजातियां है।
  4. मैकेरल एक मांसाहारी मछली है। उनके आहार में कोपपोड, छोटी मछली, झींगा और स्क्विड शामिल हैं। वे आम तौर पर रात के दौरान भोजन नहीं करते।
  5. मैकेरल मछली समुद्र के अंदर लंबे समूहों में यात्रा करती है। यह समूह कभी-कभी 32 किलोमीटर तक लंबा हो सकता है।
  6. मैकेरल मछली अपनी तेज तेरने की क्षमता के लिए भी जानी जाती है। यह मछली 5.5 मीटर प्रति सेकंड की गति से तैर सकती है।
  7. मैकेरल के कई प्राकृतिक दुश्मन भी हैं। व्हेल, डॉल्फ़िन, टूना, समुद्री शेर, शार्क, कछुआ और पेलिकन अक्सर मैकेरल का सेवन करते हैं।
  8. मैकेरल मछली प्रजनन के समय कम गहरे पानी (किनारों के करीब ) की ओर पलायन करते हैं। इनका प्रजनन अक्सर वसंत ऋतु और गर्मी के मौसम के दौरान होता है।
  9. आपको जानकर हैरानी होगी की एक मादा मैकेरल मछली 5,00,000 तक अंडे डाल सकती है। लेकिन इनमे से केवल कुछ ही अंडो से बच्चों का जन्म होता है, बाकि बचे हुए अंडे समुंद्री जीवों का शिकार बन जाते है।
  10. मैकेरल द्वारा डाले गए अंडे पानी में तैरते है क्योंकि इन अंडों में तैलीय अंश मौजूद होता है। इन अंडो की ऊष्मायन अवधि 4 से 6 दिन की होती है।
  11. मैकेरल मछली का जीवनकाल प्रजातियों के आधार पर अलग-अलग होता है। यह मछली प्रजातियों के आधार पर 3 से 22 साल तक जीवित रह सकती है।
  12. भारत में मैकेरल मछली Bangda नाम से जानी जाती है। इस मछली को कोंकणी भाषा में बांगडो, गुजराती में बांगड़ी, बंगाली में काजोल गोरी, मलयालम में Ayala, तमिल में कनकलुधी और कन्नड़ में बांगुडे नाम से जाना जाता हैं। ये मछली ज्यादातर हिंद महासागर और पश्चिमी प्रशांत महासागर में पाई जाती है।
  13. मैकेरल की एक प्रजाति King mackerel पश्चिमी अटलांटिक महासागर और मेक्सिको की खाड़ी में पाई जाने वाली एक प्रजाति है। भारत में भी King mackerel की एक प्रजाति पाई जाती है जिसे Indo-Pacific King Mackerel के नाम से जाना जाता है। इस मछली का वजन 45 किलोग्राम तक हो सकता है। ये मछली हिन्द महासागर और उसके आसपास मौजूद समुंद्रों में पाए जाते है।
  14. मैकेरल एक तेलीय मछली है। इस वजह से इस मछली में भरपूर मात्रा में वसा (फेट) मोजूद होता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड आपके दिल को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद होता है। इसके अलावा मैकेरल मछली में अच्छी मात्रा में सेलेनियम, विटामिन बी 12, विटामिन D, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और प्रोटीन भी मौजूद होता है।

sardine fish in hindi – सरडीन मछली


मैकेरल मछली के फायदे – Mackerel fish khane ke fayde

तो हमे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत सारे पोषक तत्वो की जरूरत होती है जो की हमे भोजन से मिलता है । कुछ लोग आहार के लिए सिर्फ हरी सब्जियों व फलो का ही सेवन करते है । और कुछ लोग मांसाहारी होते है । अधिकतर लोग मांसाहारी के रूप मछली को पसंद करते है । मछली का लाजवाब स्वाद के साथ ही मछली खाने के सेहत के लिए कई फायदे होते हैं।

आज  के इस आर्टिकल में आज हम एक खास प्रकार की मछली के बारे में बात कर रहे हैं, जिसका नाम है मैकेरल। इस लेख में मैकेरल मछली के फायदे और उपयोग के तरीके से जुड़ी जानकारी साझा करेंगे। मैकरल मछली से जुड़ी संपूर्ण विस्तृत जानकारी के लिए लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

1. ह्रदय के लिए फायदेमंद

2. रक्तचाप नियंत्रण में सहायक

3. मधुमेह में मददगार

4. रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए

5. कोलेस्ट्रॉल के लिए

6. वजन कम करने में मददगार

7. गठिया या जोड़ों के दर्द में लाभकारी

8. कैंसर में सहायक

9. त्वचा के लिए

10. बालों के लिए


1. ह्रदय के लिए फायदेमंद – Mackerel Fish Khane Ke Fayde Hrday rog me

heart

दरअसल, एक शोध में बताया गया है मैकेरल मछली ओमेगा 3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत होती है। इस वजह से इसका सेवन हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के साथ ही स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है

इसके अलावा मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी मौजूद है जो वसा को कम करने में मदद करता हैं। यह स्ट्रोक व हृदय संबंधित समस्या के जोखिम को कम करता हैं।

2. रक्तचाप नियंत्रण में सहायक

blood pressures

यदि आप मांसाहारी आहार का सेवन करते हैं और उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं, तो अपने ब्लडप्रेशर के लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए नियमित मैकेरल मछली का सेवन करें। इस मछली में मौजूद पोटेशियम की उच्च मात्रा होती । जैसा कि ऊपर लेख में पहले ही बताया जा चुका है कि मैकेरल मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड प्रचूर मात्रा में मौजूद होता है । वहीं, ओमेगा 3 फैटी एसिड बढ़ते रक्तचाप की समस्या से निजात दिलाने में असरदार हो सकता है

3. मधुमेह में मददगार

diabetes

बांगड़ा मछली खाने से मधुमेह का खतरा कम होता है। मैकेरल में अच्छी मात्रा में स्वस्थ वसा अर्थात् मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड (MUFA) होते हैं जो डायबिटीज रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, साथ ही मधुमेह रोगियों में रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करते हैं। शोध में यह बात सामने आई कि मैकेरल मछली का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को कम किया जा सकता है। इसके पीछे मैकेरल फिश में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड व विटामिन डी को प्रभावी माना जा सकता है

4. रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए

immunity

मैकेरल फिश प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए भी मैकरल मछली असरदार हो सकती है। मेगा -3 फैटी एसिड एक एंटी इंफ्लेमेटरी एजेंट के रूप में कार्य करता है। बांगड़ा मछली संक्रमण से लड़ने के लिए शरीर की क्षमता को भी बढ़ाती है। इसलिए अपने शरीर के इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए आप नियमित बांगड़ा मछली का सेवन करें।

5. कोलेस्ट्रॉल के लिए

cholesterol

दरअसल, मैकेरल मछली में भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर में एचडीएल यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मददगार हो सकता है । मैकेरल मछली से बनने वाला तेल आपके खराब कोलेस्ट्रॉल कणों को कम करने में मदद करता है और आपके अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है।

6. वजन कम करने में मददगार

weight loss

मैकेरल मछली में पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है, जो आपके बड़े हुये वजन को कम करने मे मदद करता  है नियमित व्यायाम के साथ बांगड़ा मछली के तेल का नियमित सेवन पेट की चर्बी को कम कर सकता है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को रेगुलेट करने में भी मदद कर सकता है, और अधिक वजन वाले लोगों में रक्त शर्करा को कम करने में मदद करता है।

7. गठिया या जोड़ों के दर्द में लाभकारी

arthritis

बांगड़ा मछली में एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक होते हैं जो गठिया के पीड़ित लोगों में जोड़ों के दर्द और मांसपेशियों की कठोरता को कम करने में मदद करते हैं।  मैकेरल फिश के अर्क में एंटीऑक्सीडेंट व एंटीइंफ्लेमेटरी प्रभाव होते हैं, जो गठिया की समस्या में राहत प्रदान कर सकते हैं

8. कैंसर में सहायक

cancer

इसमें पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं, जो कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं मैकेरल मछली कोएंजाइम Q10, एंटीऑक्सीडेंट और ओमेगा -3 वसा से समृद्ध है। कोएंजाइम Q10 कोशिकाओं से जुड़े कैंसर के एजेंटों से छुटकारा पाने में मदद करता है

9. त्वचा के लिए

cancer

दरअसल, मछली में फैटी एसिड होते हैं, जो त्वचा पर बढ़ती उम्र के दिखने वाले प्रभावों को कम कर सकते हैं। साथ ही ये सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा को होने वाले नुकसान से सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।

मैकेरल मछली के नुकसान – Side Effects of Mackerel Fish in Hindi

गर्भवती महिलाओं द्वारा मैकेरल का नियमित रूप से सेवन नहीं किया जाना चाहिए, अन्यथा यह एक बच्चे के विकासशील तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुंचाता है और साथ ही माताओं को भी खतरा पैदा करता है।

मैकेरल फिश में ओमेगा 3 फैटी एसिड उच्च मात्रा में होता है । इसकी अधिकता रक्त में शुगर के स्तर को बढ़ा सकती है। इससे डायबिटीज को नियंत्रित करने में समस्या हो सकती है।


निष्कर्ष 

mackerel fish in hindi – तो हमने आपको अपनी इस पोस्ट मे मैकेरल फिश  से जुड़ी सभी जानकारी देने की कोशिश की है । जैसे की मैकेरल फिश को खाने के फायदे और नुकसान । इसकी भौतिक संरचना आदि और भी जानकारी है । इसमे किसी प्रकार की कोई कमी हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते हो । mackerel fish in hindi ।

source – mackerel fish in hindi , mackerel fish


और पड़े 

wordbook 

Rate this post
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!