trees name in hindi [50+पेड़ो के नाम हिन्दी इंग्लिश मे]

trees name in hindi and english –  दोस्तो आज हम अपक अपने इस पोस्ट मे पेड़ो  के बारे बताने वाले है । पेड़ हमरे जीवन का आस्तित्व है पेड़ो के बिना धरती पर जीवन की कल्पना करना असंभव है। पेड़ जो हमे बहुत सारी चिजे  देते है फल ,फूल,लकड़ी, और दवा के लिए औषधि भी देते है । हमारे चारो ओर का पर्यावरण पेड़ो से घिरा हुआ है। पेड़ प्रकृति की वो देन है जिसका कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है।

trees name in hindi and english

पेड़ों को हरा सोना भी कहा जाता है क्योंकि यह बहुत मूल्यवान सम्पदा है। धरती पर जीवन प्रदान करने वाली ऑक्सीजन और पानी प्रदान करने वाला मुख्य साधन पेड़ ही है। ऑक्सीजन प्रदान करने का कार्य और कोई नहीं कर सकता और पेड़ों के बिना पानी की कल्पना करना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है।

जितने अधिक पेड़ होंगे पर्यावरण भी उतना ही शुद्ध रहेगा। आजकल लोगों को वायु प्रदूषण के कारण कई प्रकार के साँस के एवं अन्य रोगों से पीड़ित होना पड़ रहा है। पेड़ों न केवल कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं बल्कि वातावरण से कई अन्य हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं जिससे वातावरण को ताजगी मिलती है। इन दिनों वाहनों और औद्योगिक फैक्ट्रियों से बहुत प्रदूषण निकल रहा है। अधिक से अधिक पेड़ लगाने से प्रदूषित हवा से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।

नीचे tree name list है जो पेड़ो के नाम हिन्दी और इंग्लिश मे उसके साथ मे उन पेड़ो की फोटो भी है जिनसे आपको उनको पहचानने मे आसानी होगी । कुछ  पेड़ो के नाम आपको जानते भी होगे तो आइये जानते है  50+पेड़ो के नाम  


trees name in Hindi 

tree name starting with A

1) Acacia – बबूल, कीकर

tree name

बबूल या कीकर (वानस्पतिक नाम : आकास्या नीलोतिका) अकैसिया प्रजाति का एक वृक्ष है। यह अफ्रीका महाद्वीप एवं भारतीय उपमहाद्वीप का मूल वृक्ष है। जो की भारत मे लगभग सभी जगह पाया जाता है ।


2) Almond tree = बादाम

tree names in hindi

tree name in hindi – भारत व जापान में बादाम के पेड़ की खेती अत्याधिक मात्रा में होती है। इसके अलावा और भी कई देश है जहाँ इसकी खेती की जाती है । वैसे तो बादाम एक तरह का dry fruits है और लेकिन यही बादाम almond tree का बीज भी होता है । बादाम का पेड़ मध्यम आकार का होता है और इस पेड़ पर गुलाबी और सफेद रंग के फूल भी लगते हैं।


3) Apple = सेब

apple tree

सेब बीज वाला फल हा और एक सेब में औसतन 10 बीज पाए जाते हैं। सेब की मूल रूप से उत्पति मध्य एशिया में कजाखिस्तान की पहाड़ियों में हुई थी लेकिन अब इसकी खेती पुरे विश्व में शुरु हो गई है। सेब हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है और यह हमें बिमारियों से बचाकर रखता है। इसलिए कहते भी है एक सेब रोज खाओ डॉक्टर को दूर भगाओ।


tree name starting with B

4) Bamboo – बांस

bamboo tree in hindi and english

tree name in hindi – बांस के पेड़ (Bamboo Tree) दुनियाभर में पाए जाते है। अमेरिका, एशिया, अफ्रीका महाद्वीपों में बांस के वन मिलते है। करीब 1500 बांस की प्रजातियां दुनियाभर में पाई जाती है। एशिया में भारत, चीन, जापान इत्यादि देशों में बांस के विस्तृत वन है। यूरोप और अंटार्कटिका में यह पौधा नही पाया जाता है।


5) Banana = केले का पेड़

banana tree in hindi

केला हर मौसम में सरलता से उपलब्ध होने वाला एक अत्यंत पौष्टिक एवं स्वादिष्ट फल है। केले के नियमित सेवन से शरीर पुष्ट होता है। यह कफ, रक्तपित, वात और प्रदर के उपद्रवों को नष्ट करता है। मुख्य रूप से केले के फल लटकते गुच्छों में ही बड़े होते है, एक गुच्छे में 3 से लेकर 20 केलों की पंक्ति होती है। जिसे गुच्छा कहा जाता है।


6) Banyan – बरगद, वट

banyan tree in hindi

Banyan in hindi

Banyan यानि की बरगद का पेड़ एक बहुत हीं व्यापक शाखाओं वाला विशाल पेड़ होता है। यह पेड़ भारत का राष्ट्रीय वृक्ष भी कहलाता है। इस पेड़ को सन 1950 में भारत के राष्ट्रीय वृक्ष का दर्जा दिया गया था। बरगद एक ऐसा वृक्ष है जिसे लगभग पुरे देश में पाए जाता हैं।

बरगद के पेड़ के सभी भागों (जड़, तना, पत्तियां, फल और छाल) को औषधीय उपयोग में लाया जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट (सूजन घटाने वाला) और एंटी-माइक्रोबियल (बैक्टीरिया को नष्ट करने वाला) प्रभाव के कारण इसे दांतों में सड़न और मसूड़ों में सूजन की समस्या को कम करने में सहायक माना गया है


7) Betel nut tree – सुपारी के पेड़

Betel nut tree

tree name in hindi – सुपारी का वृक्ष, ताड़ एवं नारियल के समान ऊंचा होता है। इसका तना सीधा, चिकना, छल्लेदार होता है। इसके पत्ते बड़े, नारियल के पत्तों के समान लम्बे होते हैं। इसके फल चिकने, नारंगी रंग के होते हैं।


8) Birch – सनौबर, भोजपत्र

bhojpatra tree in English

Birch in hindi

भोजपत्र (संस्कृत : भुर्ज ; वैज्ञानिक नाम : Betula utilis; अंग्रेजी: Himalayan Birch) हिमालय क्षेत्र में उगने वाला एक वृक्ष है जो 4,500 m की ऊँचाई तक उगता है। यह बहूपयोगी वृक्ष है – इसका छाल सफेद रंग की होती है जो प्राचीन काल से ग्रंथों की रचना के लिये उपयोग में आती थी।


9) Bread/jackal fruit = कटहल

Bread fruit tree in hindi

tree name in hindi – कटहल या फनस (वानस्पतिक नाम : औनतिआरिस टोक्सिकारीआ (Antiaris Toxicaria)) का वृक्ष शाखायुक्त, सपुष्पक तथा बहुवर्षीय वृक्ष है। यह दक्षिण एशिया तथा दक्षिण-पूर्व एशिया का देशज वृक्ष है। पेड़ पर होने वाले फलों में इसका फल विश्व में सबसे बड़ा होता है। फल के बाहरी सतह पर छोटे-छोटे काँटे पाए जाते हैं।


10) Butea monosperma. = फलास का पेड़

Butea monosperma

एक तो लाल पुष्पो वाला और दूसरा सफेद पुष्पो वाला। लाल फूलों वाले पलाश का वैज्ञानिक नाम “ब्यूटिया मोनोस्पर्मा” है। सफेद पुष्पो वाले लता पलाश को औषधीय दृष्टिकोण से अधिक उपयोगी माना जाता है। वैज्ञानिक दस्तावेज़ों में दोनो ही प्रकार के लता पलाश का वर्णन मिलता है।


11) berry – बेरी

trees name in hindi

tree name in hindi – बेर एक ऐसा फलदार पेड़़ है जो कि एक बार पूरक सिंचाई से स्थापित होने के पश्चात वर्षा के पानी पर निर्भर रहकर भी फलोत्पादन कर सकता है। यह एक बहुवर्षीय व बहुउपयोगी फलदार पेड़ है जिसमें फलों के अतिरिक्त पेड़ के अन्य भागों का भी आर्थिक महत्व है।


trees name starting with C

12) Cactus – नागफनी

Cactus in hindi

नागफनी(cactus) सपुष्पक वनस्पतियों का एक जीववैज्ञानिक कुल है जो अपने मोटे, फूले हुए तनों में पानी बटोरकर शुष्क व रेगिस्तानी परिस्थितियों में जीवित रहने और अपने कांटों से भरे हुए रूप के लिए जाना जाता है।


13) Cane – बेंत, सरकंडा

cane

tree name in hindi – ये एक प्रकार का घास है जो की पानी वाले इलाके मे पाया जाता है । जिसका उपयोग कच्चे घरो की छत बनाने मे किया जाता है ।


14) Cedar – देवदार

deodar tree in english

Cedar tree tress in hindi and english

देवदार (वैज्ञानिक नाम:सेडरस डेओडारा, अंग्रेज़ी: डेओडार, उर्दु: ديودار देओदार; संस्कृत: देवदार) एक सीधे तने वाला ऊँचा शंकुधारी पेड़ है, जिसके पत्ते लंबे और कुछ गोलाई लिये होते हैं तथा जिसकी लकड़ी मजबूत किन्तु हल्की और सुगंधित होती है। इनके शंकु का आकार सनोबर (फ़र) से काफी मिलता-जुलता होता है।


15) Coconut tree =  नारियल का पेड़

Coconut tree in hindi

tree name in hindi – नारियल का वैज्ञानिक नाम को कोकोनट न्यूशिफेरा है। इसकी उम्र कम से कम 100 साल की होती है, इस पेड़ की ऊंचाई 20 से 30 मीटर तक की होती है, जबकि कुछ प्रजातियां छोटी होती हैं। जिसकी ऊंचाई 10 से 15 फीट तक की ही होती हैं। इसका तना काफी मजबूत और कठोर होता है, लेकिन इसके साथ ही इसका तना थोड़ा लचीला भी होता है। इसका फल काफी उचाई मे फलता है ।


16) Conifer – शंकुवृक्ष, कोनिफर

conifer tree in hindi

trees name in hindi

कोणधारी या शंकुधारी (अंग्रेज़ी: coniferous, कॉनिफ़ॅरस) वृक्षों की एक प्रजाति है। यह ठन्डे या कम गरम क्षेत्रों में पनपते हैं और इनपर कोण या शंकु उगते हैं। इन पेड़ों का जनन इन्ही कोणों के माध्यम से होता है। ऐसे पेड़ों के पत्ते भी प्रायः चपटे होने की अपेक्षा लम्बी तीलियों जैसे होते हैं। इनकी उचाई कम होती है ।


17) Cranberry = करौंदा

trees name

tree name in hindi – करौंदा (क्रैनबेरी) के फायदे, उपयोग और नुकसान – All About Cranberries in Hindi. करौंदे या क्रैनबेरी फल का नाम सुनते ही दिमाग में एक छोटे और गहरे लाल रंग के फल की तस्वीर उभर कर आती है। यह खाने में थोड़ा मीठा होता है और इसका उपयोग जूस के साथ-साथ जैम, चटनी जैसे खाद्य पदार्थ बनाने में किया जाता है।


18) Creeper – लता, बेल

trees name

tree name in hindi – Creeper का हिंदी अर्थ बेल, लता, लतिका, रेंगने वाली (वस्तु) या फिर रेंगने वाला (पौधा) होता है। इस शब्द का उपयोग किसी यैसे वस्तु या चीज का वर्णन करने के लिए किया जाता है जो की रेंगती (जमीन पर) है या दीवारों पर चिपक के बड़ती हो ।


19) Custard Apple = सीताफल

sitaphal tree in english

trees name custard apple

सीताफल एक छोटे, पतझड़ी या हमेशा हरे रहने वाले उष्ण पेड़ का फल है, जो अकसर दक्षिण पुर्व एशिया, अफरिका और भारत में पाया जाता है। इसके फल का अकसर हृदय जैसा होता है और शायद इसलिए इस फल को बुल्स् हार्ट भी कहा जाता है। इन फलों को पकने से पहले तोड़ा जाता है। पकने के बाद, यह फल पीला या भुरे रंग का होता है।


20) Cypress – सरो

cypress in hindi

Cypress

tree name in hindi – वे सदाबहार पेड़ या बड़े झाड़ी हैं, जो 5-40 मीटर लंबा हो रहे हैं। पत्तियां स्केल की तरह हैं, 2-6 मिमी लंबी, विपरीत decussate जोड़े में व्यवस्थित, और तीन से पांच साल के लिए जारी है। दो साल तक युवा पौधों पर, पत्तियां सुई की तरह और 5-15 मिमी लंबी होती हैं।


tree name starting with D

21) Date palm – खजूर

Date palm – खजूर

खजूर (फीनिक्स डेक्टाइलेफेरा) एक ताड़ प्रजाति का वृक्ष है, जिसकी कृषि बड़े पैमाने पर इसके खाद्य फल के लिए की जाती है।


22) Delonix regia = गुलमोहर का वृक्ष

trees name

tree name in hindi – गुलमोहर का पेड़ भारत मे लगभग सभी जगह पीआर पाया जाता  है । इसमे मौसम मे लाल रंग के फूल आते है ।


tree name starting with E

23) Ebony – आबनूस

Ebony – आबनूस tree in hindi

यह पौधा तिंदुक कुल एबीनेसी का सदस्य है। इसके अन्य नाम इस प्रकार हैं: तिंदुक स्फूर्जफ, कालस्कंध (संस्कृत), गाम, तेंदू (हिंदी)। यह समस्त भारतवर्ष में पाया जाता है। यह एक मध्यप्रमाण का वृक्ष है जो अनेक शाखाओं प्रशाखाओं से युक्त होता है तथा सघन, सदाहरित पत्तियों से आच्छादित होता है।


trees name starting with F

24) Fig = अंजीर

anjeer in english

fig tree in hindi

tree name in hindi – अंजीर (अंग्रेजी नाम फ़िग , वानस्पतिक नाम: “फ़िकस कैरिका”, प्रजाति फ़िकस, जाति कैरिका, कुल मोरेसी) एक वृक्ष का फल है जो पक जाने पर गिर जाता है। पके फल को लोग खाते हैं। सुखाया फल बिकता है। सूखे फल को टुकड़े-टुकड़े करके या पीसकर दूध और चीनी के साथ खाते


25) Fir – देवदार

Fir – देवदार


26) Flax – सन, पटसन

flax tree in hindi

अलसी या तीसी समशीतोष्ण प्रदेशों का पौधा है। रेशेदार फसलों में इसका महत्वपूर्ण स्थान है। इसके रेशे से मोटे कपड़े, डोरी, रस्सी और टाट बनाए जाते हैं। इसके बीज से तेल निकाला जाता है और तेल का प्रयोग वार्निश, रंग, साबुन, रोगन, पेन्ट तैयार करने में किया जाता है।


trees name starting with G

27) gooseberry = आवला का पेड़

gooseberry = आवला का पेड़

tree name in hindi – आँवला एक फल देने वाला वृक्ष है। यह करीब २० फीट से २५ फुट तक लंबा झारीय पौधा होता है। यह एशिया के अलावा यूरोप और अफ्रीका में भी पाया जाता है। हिमालयी क्षेत्र और प्राद्वीपीय भारत में आंवला के पौधे बहुतायत मिलते हैं।


28) Grape vine – अंगूर की बेल

trees name

अंगूर सदाबहार पौधे की एक झाड़ी है, जिसे इसकी घुमावदार बेलों और अनुगामी विकास से जाना जाता है। यह एक चढ़ने वाला पौधा है और सामान्य तौर पर पत्थरों या पेड़ों के तनों के ऊपर चढ़ता है। इसकी बेलों के तंतु तने पर बढ़ते हैं और इसके फूल नीचे की ओर होते हैं।


29) Guava tree = अमरूद , जाम

 

Guava tree= अमरूद , जाम

tree name in hindi – पौधे के फल नाशपाती के आकार के होते है, जो आमतौर पर 2 से 3 इंच लंबा होता है। अमरूद का पौधा हरा, पीला, लाल, बैंगनी या काली चमड़ी वाला होता है। फल का अंदर का भाग सफेद, पीला, मूंगा या लाल हो सकता है। पके अमरूद के फल मीठा, नम होता है, जो अत्यधिक सुगंधित होता है।


 tree name starting with H

30) Hard wickia = अंजान का पेड़

Hardwickia tree in hindi


trees name starting with J

31) Jujube  = बेर

jubjub tree

बदर या बेर (jujube in hindi) प्रकृति से मधुर, कषाय, अम्ल, गर्म, वात-पित्त कम करने वाले होते हैं। यह शक्ति बढ़ाने वाले, वीर्य या स्पर्म काउन्ट बढ़ाने वाले, होते हैं। यह सांस संबंधी समस्या, खांसी, प्यास, जलन, उल्टी, नेत्ररोग, बुखार, सूजन, रक्तदोष, विबंध या कब्ज तथा आध्मान या अपच नाशक होते हैं।


32) Jute – जूट, सन, पटसन

Jute in hindi

tree name in hindi – जूट, पटसन और इसी प्रकार के पौधों के रेशे हैं। इसके रेशे बोरे, दरी, तम्बू, तिरपाल, टाट, रस्सियाँ, निम्नकोटि के कपड़े तथा कागज बनाने के काम आता है।


trees name starting with K

33) kadamba fruit = कदम्ब फल

kadam tree in hindi

कदम्ब का स्वास्थ्यवर्द्धक गुण (Kadamba tree uses) बहुत सारे रोगों के उपचार के लिए उपयोग किया जाता है। कदम्ब की एक विशेष बात ये है कि इसके पत्ते बहुत बड़े होते है और इसमें से गोंद निकलता है। इसके फल नींबू की तरह होते हैं। कदम के फूलों (Kadamba Pushpam) का अपना अलग ही महत्व है।


34) karanj tree = करंजी का पेड़

karanj tree in hindi

tree name in hindi – करंज के पौधे (karanja plant) को आपने ज्यादातर नदियों या नालों के पास देखा होगा। यह देखने में बहुत साधारण पेड़ लगता है, लेकिन सच यह है कि करंज के अनेक फायदे हैं। आपको पता नहीं है तो यह जान लीजिए कि करंज के पौधे को औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। गंजेपन की समस्या, आंखों, दांतों के रोग में करंज से लाभ मिलता है।


trees name starting with L

35) Lime (Lemon) = नींबू

lemon in hindi

tree name – इसका रंग पीला या हरा तथा स्वाद खट्टा होता है। इसके रस में ५% साइट्रिक अम्ल होता है तथा जिसका pH २ से ३ तक होता है। किण्वन पद्धति के विकास के पहले नीबू ही साइट्रिक अम्ल का सर्वप्रमुख स्रोत था। साधारणतः नीबू के पौधे आकार में छोटे ही होते हैं पर कुछ प्रजातियाँ ६ मीटर तक लम्बी उग सकती हैं।


36) limonia acidissima = कैथा

limonia acidissima tree in hindi


trees name starting with M

37) Macadamia nut = अखरोट

akhrot in english

Macadamia nut tree in hindi

tree name – मैकडामिया नट्स के पेड़ सबसे पहले उत्तर-पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में पाए गए थे. उन इलाकों में रहने वाले आदिवासी लोग इनका सेवन करते थे और इसका नाम किंडल-किंडल था. लेकिन ब्रिटिशर्स ने इस खास बादाम के पेड़ का नाम डॉ जॉन मैकडाम के नाम पर मैकडामिया नट्स रख दिया.


38) Madhuca longifolia/mahua = महुवा

mahua tree in hindi


39) Mango tree = आम का पेड़

mango tree in hindi

tree name – आम के पेड़ को अंग्रेजी भाषा में ‘मैंगो ट्री‘ (Mango Tree) बोला जाता है। आम के पेड़ की लम्बाई 20 फुट से लेकर 90 फुट तक हो सकती है। आम वृक्ष के फल को आम कहते है। आम भारत का राष्ट्रीय फल है।


 tree name starting with N

40) Neem – नीम

neem tree in hindi

नीम बहुतायात में पाया जाने वाला वृक्ष है. यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है, इसलिए आम जीवन में इसका खूब प्रयोग होता है. इसकी पत्तियों से लेकर इसके बीज तक सब कुछ अत्यंत उपयोगी होते हैं. त्वचा, पेट, आँखें और विषाणु जनित समस्याओं में इसका प्रयोग अद्भुत होता है.


trees name starting with N

41) Oak – बलूत

oka tree in hindi

tree name – Oak एक पेड का नाम है जिसे हिन्दी में बांज, बलूत जा शाहबलूत कहा जाता है। इसकी लगभग 600 से ज्यादा प्रजातियॉ है। यह पेड ज्यादातर उत्तरी गोलार्ध में ही पाया जाता है। उत्तरी गोलार्ध (Northern Hemisphere) में मलेशिया से लेकर हिमालय, चीन, उत्तरी अमेरिका समेत उत्तरी घुव पर भी पाया जाता है


trees name starting with O

42) Olive = जैतून

olive tree in hindi

ज़ैतून अँग्रेजी नाम ओलिव (olive), वानस्पतिक नाम ‘ओलेआ एउरोपैआ’, (Olea europaea); प्रजाति ओलिया, जाति थूरोपिया; कुल ओलियेसी; एक वृक्ष है, जिसका उत्पत्तिस्थान पश्चिम एशिया है।


43) Orange = संतरा

orange tree in hindi

tree name – संतरे का पौधा (सिट्रस x सिनेंसिस) रुटैसी कुल का सदस्य है। यह फूलों वाला पेड़ है और बड़े होने पर इसकी लम्बाई 16 से 50 फीट (5 और 15 मीटर के बीच) तक हो सकती है। संतरे के पेड़ को ज्यादातर इसके फलों के लिए उगाया जाता है, लेकिन इसे फूलों के लिए और सजावटी पौधे के रूप में भी उगाया जाता है।


trees name starting with P

44) palmyra fruit = ताड़

palmyra fruit tree

बोरासूस् फ़्लाबेलीफ़ेर्) को पामीरा पाम (Palmyra palm) कहते हैं। बंबई के इलाके में लोग इसे “ब्रंब” भी कहते हैं। यह एकदली वर्ग, ताल (Palmeae पाल्मेऐ) कुल का सदस्य है और गरम तथा नम प्रदेशों में पाया जाता है। यह अरब देश का पौधा है, पर भारत, बर्मा तथा लंका में अब अधिक मात्रा में उगाया जाता है।


45) Papaya = पपीता

pappya tree in hindi

tree name – जैसा कि पहले ही चर्चा की गई कि पपीता का पेड़ (papaya in hindi) हल्के छोटे और आसानी से उगने वाले होते हैं। इसके फल (papaya fruit in hindi) विभिन्न आकार के, गोलाकार अथवा बेलनाकार, कच्ची अवस्था में हरे तथा पकने के बाद पीले रंग के हो जाते हैं। फलों के अन्दर काले धूसर रंग के गोल मरिच जैसे बीज रहते हैं।


46) Persimmon tree = तेंदू का पेड़

Persimmon tree

tree name – तेंदू टमाटर के समान दिखने वाला एक फल है, जो भारत में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से छूती हुई विंध्याचल की पहाड़ियों पर पाया जाता है। यह फल पीला, लाल और नारंगी रंग में नजर आता है और आकार में गोल होता है।


47) Pine – चीड़

pine tree in hindi

चीड़ (अंग्रेजी:Pine), एक सपुष्पक किन्तु अनावृतबीजी पौधा है। यह पौधा सीधा पृथ्वी पर खड़ा रहता है। इसमें शाखाएँ तथा प्रशाखाएँ निकलकर शंक्वाकार शरीर की रचना करती हैं। इसकी ११५ प्रजातियाँ हैं।


48) Pomegranate = अनार

Pomegranate tree in hindi

भारत में अनार को कई नामों में जाना जाता है। बांग्ला भाषा में अनार को बेदाना कहते हैं, हिन्दी में अनार, संस्कृत में दाडिम और तमिल में मादुलई कहा जाता है। अनार के पेड़ सुंदर व छोटे आकार के होते हैं। इस पेड़ पर फल आने से पहले लाल रंग का बडा फूल लगता है, जो हरी पत्तियों के साथ बहुत ही खूबसूरत दिखता है।


49) Pineapple = अनन्नास

pineapple in hindi

tree name -अनानास ब्राजील मूल का पौधा होता है. यह एक ऐसा फल है जिसको आप कभी भी ताजा काटकर खा सकते है. यह कईं तरह के पोषक तत्वों से भरा हुआ फल है, जो शरीर के अंदर मौजूद कईं तरह के विष को बाहर निकालने का कार्य करता है. इसका तना काफी ज्यादा छोटा होता है और इसकी गांठे काफी ज्यादा मजबूत भी होती है.


50) Pithecellobium dulce = जंगल जलेबी

Pithecellobium dulce in hindi


51) Polyalthia – अशोक

ashok in hindi

Polyalthia tree in hindi

अशोक-भेड़ / देवदारु / नकली अशोक (Polyalthia longifolia) के पारम्परिक उपयोग पारम्परिक उपयोग: इस पौधे की छाल का काढ़ा बुखार को कम करने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह रक्तचाप को कम करता है और श्वसन को उत्तेजित करता है।


52) rudraksha tree = रुद्राक्षा का पेड़

rudraksha tree in hindi

रुद्राक्ष का पेड़ किसी अन्य वृक्ष की भांति ही होता है, इसके वृक्ष 50 से लेकर 200 फीट तक पाए जाते हैं तथा इसके पत्ते आकार में लंबे होते हैं। रुद्राक्ष के फूलों का रंग सफेद होता है तथा इस पर लगने वाला फल गोल आकार का होता है जिसके अंदर से गुठली रूप में रुद्राक्ष होता है। रुद्राक्ष का फल पकने के बाद खुद ही गिर जाते है।


trees name starting with S

53) Sandal – चन्दन

sandal tree in hindi

tree name -भारतीय चंदन (Santalum album) का संसार में सर्वोच्च स्थान है। इसका आर्थिक महत्व भी है। यह पेड़ मुख्यत: कर्नाटक के जंगलों में मिलता है तथा भारत के अन्य भागों में भी कहीं-कहीं पाया जाता है। भारत के 600 से लेकर 900 मीटर तक कुछ ऊँचे स्थल और मलयद्वीप इसके मूल स्थान हैं।


54) Sapodilla tree = चीकू वृक्ष

Sapodilla tree in hindi


55) Sheesham – शीशम

Sheesham tree in hindi

शीशम (Shisham या Dalbergia sissoo) भारतीय उपमहाद्वीप का वृक्ष है। इसकी लकड़ी फर्नीचर एवं इमारती लकड़ी के लिये बहुत उपयुक्त होती है। शीशम बहुपयोगी वृक्ष है। इसकी लकड़ी, पत्तियाँ, जड़ें सभी काम में आती हैं।


trees name starting with T

56) Tamarind = इमली

Tamarind tree in hindi

इमली का वृक्ष Tamarind Tree in Hindi. इमली का वानस्पतिक नाम Tamarindus indica है , इमली का वृक्ष काफ़ी लंबा होता है जो 12 से 18 मीटर तक ऊंचा हो सकता है । इस वृक्ष के फ़ल जब कच्चे होते हैं, तो हरे रंग के दिखाई देते है लेकिन जब पक जाते हैं तो ये लाल रंग में चेंज हो जाते हैं।


57) Teak – सागौन, सागवान

sagaun in english

Teak tree in hindi

tree name – सागवान को संस्कृत में शाक कहते हैं। वर्बीनैसी (Verbenaceae) कुल का यह वृहत्, पर्णपाती वृक्ष है। यह शाखा और शिखर पर ताज ऐसा चारों तरफ फैला हुआ होता है। सागवान भारत, बरमा और थाइलैंड का देशज है, और फिलिपाइन द्वीप, जावा और मलाया प्रायद्वीप में भी पाया जाता है।


और पड़े 


trees benefit in Hindi – पेड़ो के फायदे 

  1. जलवायु को शांत रखते हैं
  2. ऑक्सीजन का स्रोत
  3. वायु और जल प्रदूषण नियंत्रित करते हैं
  4. भोजन उपलब्ध कराते हैं
  5. हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं

trees gk in Hindi 

  1. भारत मे पेड़ो की संख्या कितनी है – 10,26,39,68,50,00,000.
  2. भारतीय जंगल कितने प्रतिशत मे है – 21.67
  3. भारत मे कितने किलोमीटर मे जंगल है –712249
  4. भारत में कितने प्रकार के पौधे पाए जाते हैं? – पौधों की 40,000 से अधिक 
  5. भारतीय पेड़ कौन सा है? – भारतीय बरगद का पेड़
  6. इंडिया  में कितने प्रकार की वनस्पतियां पाई जाती हैं? – उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन, उष्ण कटिबंधीय पतझड़ वन, कंटीली झाड़ियाँ, पर्वतीय वनस्पति तथा मैंग्रोव वन।
  7. विश्व में लगभग कितने प्रकार की वनस्पतियां मिलती है? – 800 प्रजातियों की पहचान की गई
  8. ऐसा कौन सा पेड़ है जिस पर फूल नहीं आता? – फर्न एकऐसा पौधा है
  9. सबसे ज्यादा पेड़ कौन से राज्य में है?  – मध्य प्रदेश
  10. दुनिया में कितने पेड़ पौधे हैं? – दुनियाभर में अभी 30 खरब 40 अरबपेड़ हैं
  11. राजस्थान में कौन कौन से पेड़ पौधे पाए जाते हैं? – खेजड़ी, बोरड़ी, देशी बबूल, कुमटिया, जाल, कैर, फोग। 

tree related questions in Hindi 

1) बडे पेड के नाम बताओ

दुनिया मे पड़े की उचाई बहुत अधिक होती है हम आपको कुछ उचे पेड़ो के नाम बताने वाले है – जैसे नीम , पीपल , बाद,ताड़ , नारियल ,आँजन , चन्दन आदि और भी पेड़ है

2) बिना फल वाले पेड़ों के नाम

कोई भी पेड़ बिना फल का नही होता है हर एक पेड़ा का अपना एक फल होता है जिससे न्ये पेड़ पैदा होते है ।

3) आपके इलाके में पाए जाने वाले दो पेड़ों के नाम

ये कुछ पेड़ो के नाम है जो हर एक ओलाके मे पाये जाते है – नीम,पीपल, बड़ ,आम आदि ।

4) औषधि वाले पेड़ों के नाम बताइए /आयुर्वेदिक पेड़ के नाम/औषधि देने वाले पेड़ों के नाम

आप येसे पेड़ो नाम जानना चाहते हो जिंका उपयोग दवा या औषधि मे होता है – नीम ,पीपल, बड़ , आवला , बाबुल , आदि ।

5) मोटे तने वाले पेड़ों के नाम

मोटे नाते वाले प्व्दो के नाम – इमली पीपल बड़ ,नीम , बाबुल, कदम ,चिचवा आदि ।

6) पांच पेड़ पौधों के नाम जिसके फूल सुंदर और अच्छे हो

पौधों के नाम जिसके फूल सुंदरहोते है  गुलमोहर , अशोक,सरो  ।



conclusion 

मने आपको हमारी इस पोस्ट मे  tree name in hindi and english with picture  बताए है इसके बारे मे हमे कमेंट  करके बताए । कोई पेड़ का नाम हमसे छुट गया  हो तो हमे बताए । हमारी और भी दूसरी पोस्ट को पड़े और जानकारी के लिए ।

 

Rate this post
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!